अतिवष्टि से हुए जल भराव वाली बसाहटों के लिये एहतियात बतौर पर्याप्त राहत शिविर बनाए 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया

ग्वालियर जिले में अतिवृष्टि से हुए जल भराव से प्रभावित गाँवों के लोगों के लिये एहतियात बतौर पर्याप्त राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। साथ ही जहाँ पर अत्यधिक जल भराव हुआ है वहाँ के लोगों को जिला प्रशासन की टीमों द्वारा एसडीआरईएफ की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को जल प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल नजदीकी राहत शिविर में आश्रय दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत शिविरों में भोजन, पेयजल व प्राथमिक चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *