देशभर में दिन पे दिन साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं साइबर ठग नए-नए तरीकों से अपनी ठगी का शिकार आम व्यक्तियों के साथ बुद्धिजीवियों को भी बना रहे हैं ताजा मामला एक अधिवक्ता के साथ हुई ठगी का सामने आया है जिसमें साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर APK फाइल के माध्यम से विवाह का निमंत्रण पत्र भेजो जैसे ही अधिवक्ता ने उसे पर क्लिक किया वैसे ही उनका मोबाइल सायबर ठगों ने हैक कर लिया और कुछ दिनों बाद दनादन एक के बाद एक ट्रांजैक्शन हुए जिससे खाते में जमा रकम ठगों ने निकाल ली ठगी का अहसास होते ही अधिवक्ता ने बैंक से संपर्क साधा और ऑनलाइन शिकायत की। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से मिली शिकायत की जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया और साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर में ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी आशीष सिंह गौर पेशे से अधिवक्ता हैं और लेबर कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करते हैं अधिवक्ता आशीष सिंह गौर ने बताया की 8 जनवरी को उनके मोबाइल पर लेबर वेलफेयर बोर्ड में पदस्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के मोबाईल नंबर से व्हाट्सएप पर विवाह के निमंत्रण के लिए एक APK फाइल प्राप्त हुई जिसे ओपन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और गूगल स्क्रीन पर अटक गया कुछ देर बाद अपने आप मोबाइल सामान्य हो गया 12 जनवरी को शाम के समय बैंक खाते से बिना ओटीपी बताएं एक के बाद एक दनादन 93 हजार से अधिक पैसे निकल गए ठगी का अहसास होते ही वकील आशीष सिंह ने बैंक से संपर्क किया बैंक ने ऑनलाइन शिकायत की सलाह दी फरियादी आशीष ने 1930 पर कॉल लगाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की इसके बाद वह ग्वालियर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है
