देश के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ तेज हवा और बारिश से ठण्ड में हुआ इजाफा

देश के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ तेज हवा और बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है तो वही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है दोपहर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार रात तक चलता रहा जगह-जगह जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिससे फसल को काफी नुकसान पहुंचा है ग्वालियर चंबल अंचल में दोपहर से हो रही बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि 27 28 और 29 जनवरी को तेज हवा के साथ भारी बारिश होंगी आज दोपहर से ही तेज हवा के साथ सिलसिला लगातार जारी है पहाड़ों पर गिरी बर्फ अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रही है जिसके कारण रात के साथ-साथ दिन का पारा भी नीचे लुढ़क गया है और लोगों को काफी ठंडक का एहसास हो रहा है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *