फर्जी आईटी विभाग का अफसर बनकर की शादी लाखों का देहज लेने के बाद भी 70 लाख रुपए और कार की कि मांग पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

ग्वालियर में फर्जी आईटी अफसर बनकर 20 माह पहले अप्रैल 2024 में एक युवक ने शादी रचाई और शादी में 40 लाख रुपए के बाद भी 70 लाख रुपए और कार की मांग कर युवती को परेशान करने लगा जब युवती ने जानकारी निकाल तो पता चला कि उसकी जिससे शादी हुई है वह कोई आईटी अफसर नहीं है बल्कि फर्जी आईटी अफसर बनकर उसने युवाती से शादी रचाई थी युवती ने शिकायत पुलिस से की युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर दिया जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक के खिलाफ दिल्ली में भी अफसर बनकर शादी का झांसा देने की शिकायत हुई थी जिस मामले में आरोपी अभी दिल्ली जेल में बंद हैं दरअसल ग्वालियर में एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी शादी ग्वालियर के हरिहर निवासी महावीर अवस्थी से 21 अप्रैल 2024 में हुई थी शादी से पहले युवक महावीर अवस्थी ने दहेज के लालच में खुद को इनकम टैक्स का बड़ा अफसर बताया था दोनों की शादी रीति रिवाज से हुई युवती के पिता ने शादी में 40 लाख से अधिक खर्च किया शादी के बाद महावीर अवस्थी अक्सर छुट्टी खत्म होने के बाद जब ग्वालियर से लौटकर कोलकाता में ड्यूटी जाने की बात कह कर जाता तो उसका फोन नहीं उठाता था और बाद में महावीर अवस्थी और उसका परिवार युवती से मांग करने लगे की उन्हें 70 लाख रुपए और एक कार और लेकर आओ युवती धीरे-धीरे समझने लगी कि उसे और उसके परिवार वालों को दहेज के लालचियों द्वारा ठगा गया हैं जब उसने धीरे-धीरे इनकम टैक्स अफसर की जानकारी जुटाना शुरू की तो पता चला कि वह एक फर्जी इनकम टैक्स अफसर है जिसका वह लगातार दबाव देकर दहेज की मांग कर रहा है युवती ने घटना की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो यह स्पष्ट हो गया कि महावीर अवस्थी कोई इनकम टैक्स अफसर नहीं है बल्कि एक बेरोजगार युवक है पुलिस ने जांच पड़ताल में यह भी पाया कि युवक के खिलाफ दिल्ली में भी इसी तरीके की एक शिकायत दर्ज है वहां पर भी अफसर बनकर शादी का झांसा देकर पैसे ऐठने का प्रयास किया था फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी पति महावीर अवस्थी , ससुर राधेश्याम अवस्थी, सास सुनीता अवस्थी , विशाल अवस्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया अभी आरोपी पति दिल्ली जेल में बंद हैं और पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *