नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शहर के प्रमुख मार्गो से साईकिल रैली निकली श्रीमती समीक्षा गुप्ता के नेतृत्व में साइकिल सवार विभिन्न संस्थाओं के बच्चे , एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं यूथ हॉस्टल के सदस्य व पदाधिकारी का विहंगम दृश्य उपस्थित ग्वालियर की सड़कों पर था, एसोसिएशन के सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइकिल रैली कार्यक्रम संस्था द्वारा 13 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, साइकिल रैली शहर में पर्यावरण के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के सतत प्रयासों की पहचान बन चुकी है।
साइकिल रैली का शुभारंभ महाराज बाड़े पर प्रातः 6:15 पर संस्था के अध्यक्ष विजय गर्ग जी, प्रमुख समाजसेवी रमेश चौरसिया जी ,संस्था चेयरमैन शैलेंद्र माहौर , संस्था सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली महाराज बाड़े से आरंभ होकर सराफा बाजार ,गस्त का ताजिया , फालका बाजार ,गुरुद्वारा , जयेन्द्रगंज ,सनातन धर्म मंदिर से होते हुए 6:45 पर फ्लैग पॉइंट , थीम रोड, कटोरा ताल पर पहुंची । पूरे रास्ते डॉ समीर भार्गव बेटरी गाड़ी पर सवार होकर साइकिल रैली को व्यवस्थित करते हुए शहर वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते रहे। फ्लैग पॉइंट थीम रोड पर रैली के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्य अतिथि माननीय सतीश सिकरवार , संस्था अध्यक्ष विजय गर्ग ,श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी , टेवा प्रा लि के एस पी पांडे, रोटरी क्लब ग्वालियर मिड टाउन अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और एक एक पौधे प्रदान किये । अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि ग्वालियर पूर्व विधायक श्री सतीश सिकरवार ने सभी शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए ए सी के कम उपयोग व आसपास के कार्यों के लिए साइकिल के उपयोग की सलाह दी, व पर्यावरण के यूथ हॉस्टल के कार्यों की प्रशंसा की।
श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी ने शहर वासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं प्रत्येक घर में पौधारोपण करने , सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया । डॉ चंद्रशेखर बरूआ ने अधिकतम पेड़ लगाने हेतु आव्हान किया आलोपी बंसल, संजय नीखरा ने भी संबोधित किया।साइकिल रैली कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के सहयोगी के रूप में रोटरी क्लब ग्वालियर मिड टाउन , टेवा प्रा लि मालनपुर एवं रेडियो चस्का के साथ प्रमुख संस्था भारतीय पर्यटन एव यात्रा प्रबंध संस्थान (आई आई टी टी एम) एन सी सी मानसिंह कॉलेज,भारत विकास परिषद् ग्वालियर शाखा, लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के सदस्य पदाधिकारीयो ने अपना योगदान दिया ।कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने किया और आभार प्रदर्शन रविंद्र राजपूत ने किया। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र शर्मा ,सुनील राय, गौरव सिंघल, सतीश अग्रवाल, राम प्रकाश जायसवाल,बादल मजूमदार, देवेंद्र बांदिल, जयदेव गुप्ता, विजय अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल, दुर्गेश चौरसिया, राकेश गुप्ता,जी एस अग्रवाल, अजय गुप्ता , पी एन मिश्रा , प्रदीप सगरिया ,श्रीमती स्वाति अग्रवाल अरविंद राजावत, डॉ नरेश देव ने अपना सहयोग प्रदान किया ।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!