ग्वालियर में दो फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों पर सायबर क्राइम ब्रांच पुलिस की कार्यवाई कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार

ग्वालियर में संचालित दो फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों का सायबर पुलिस ने पर्दाफाश किया हैं फर्जी मैरिज कॉल में 20 युवतियाँ काम करती थी जो लोगों को बहला फसला कर ठगी की घटना को अंजाम दिया करती थी पुलिस ने मौके से दोनों फर्जी मैरिज कॉल सेंटर से 2 संचालिका को लिया हिरासत में लिया हैं कॉल सेंटरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं दरअसल ग्वालियर की क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम विंग पुलिस ने ग्वालियर के थाठीपुर इलाके के मयूर प्लाजा के पीछे और द्वारकाधीश मंदिर के सामने दो फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए क्राइम ब्रांच सायबर विंग की अलग-अलग टीमें बनाकर मयूर प्लाजा स्थित फर्जी मैरिज कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था जहाँ पुलिस ने छापा मार कार्यवाई की गई जहाँ करीब 13 युवतियाँ काम कर रही थी जिनके द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से चैट और कॉल पर बात की जा रही थी पुलिस की दूसरी टीम ने द्वारकाधीश मंदिर के सामने स्थित फर्जी मैरिज कॉल सेंटर पर भी छापा मार कार्यवाई की गई वहा पर 7 युवतियाँ काम करते पकड़ी गई पकड़ी गई युवतियाँ के द्वारा बताया गया कि mypartnerindia.com और uniquerishtey.com नाम से वेबसाइट है जिस पर जो भी इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करते हैं उनके डिटेल हमारे पास आ जाती है फिर उन व्यक्तियों को हमारी महिला कर्मचारियों से कॉल करते हैं वह गूगल से किसी भी सुंदर लड़की का फोटो डाउनलोड कर के ग्राहक के अनुसार उनकी जाति व ग्राहक की उम्र के हिसाब से अपनी उम्र बात कर व्हाट्सएप पर फोटो भेज देते हैं और फिर लड़की पसंद आने पर ग्राहक की आय के अनुसार पैसे बता कर उनसे वेबसाइट पर मेंबरशिप लेने के लिए कहा जाता है ग्राहक द्वारा मेंबरशिप लेने पर उसे व्हाट्सएप पर पसंद की गई लड़की का मोबाइल नंबर बताकर एक मोबाइल नंबर भेजा जाता है फिर कॉल सेंटर पर कार्यरत युवती द्वारा ग्राहक से वही लड़की बनकर बात करती है कॉल सेंटर में यह लोग ग्राहकों को अपने मायाजाल में फंसा कर विभिन्न सर्विसों के नाम पर ठगी करती हैं पकड़ी गई युवतियाँ ने पुलिस को बताया की करीब 1500 लोगों को अभी तक ठगी का शिकार बनाया है प्रति फर्जी मैरिज कॉल सेंटर की कमाई लगभग 3 लाख से अधिक हर महीना सामने आई है फिलहाल पुलिस ने मौके से दो संचालिका राखी गॉड और शीतल चौहान को हिरासत में लिया है पुलिस ने दोनों फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों से 45 मोबाइल 12 ATM कार्ड दो कंप्यूटर कुछ सिम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कई दस्तावेज मौके से बरामद किए हैं हिरासत में आई युवतियाँ से पुलिस पूछताछ कर रही हैं और फरार फर्जी मैरिज कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड तिलेश्वर पटेल की तलाश शुरू कर दी हैं

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *