ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ग्वालियर। ग्वालियर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत भिंड रोड पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वालों में पति पत्नी, बेटा व भतीजी है।…

