भ्रष्टाचार की सुरंग: फिर धंसी करोड़ों की चेतकपुरी-महल रोड, 4 फीट गहरा गड्ढा देख सहमे राहगीर
ग्वालियर। ग्वालियर की चर्चित चेतकपुरी-महल रोड एक बार फिर धंस गई है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर सोमवार को अचानक करीब चार फीट गहरा सुरंगनुमा गड्ढा बन गया। सड़क के बीच बने इस खतरनाक गड्ढे को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोग दूरी बनाकर वाहन…

