नगर निगम की पार्किंग पर गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद फिर मारपीट घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया

  1. ग्वालियर शहर के बेहद बिजी इलाके में स्थित नगर निगम की पजल पार्किंग में कुछ युवकों ने कर्मचारी की इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि उसने वाहन खड़ा करने के लिए पैसे मांग लिए थे। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा के पास पजल पार्किंग की है घटना के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए हैं इस पार्किंग का कुछ ही समय पहले ऊर्जा मंत्री प्रदुमन तोमर है संभागीय आयुक्त के साथ मिलकर शुभारंभ कराया था वैसे तो यह पार्किंग काफी दिनों पहले बन चुकी थी लेकिन यहां अपने वाहन खड़े करने के लिए लोग नहीं आते थे उन्हें उत्साहित करने के लिए ऊर्जा मंत्री और संभागीय आयुक्त ने पहल की थी यहां नगर निगम के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं इन कर्मचारियों से ही एक वाहन सवार युवक का निगम कर्मी से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर हमलावर युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और निगम कर्मी की बेल्ट और लात घूसों से जमकर मारपीट की। यह घटना वहां लगे दो सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना से गुस्साए निगम कर्मियों ने इंदरगढ़ थाने में हमलावर युवकों के खिलाफ कायमी करने और उनकी जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं जिसमें बेल्ट और घूसों से कुछ युवक निगम कर्मी की मारपीट करते दिख रहे हैं। इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *