क्राइम ब्रांच पुलिस ने पकड़ी दो अवैध शराब फैक्ट्रियां माल बरामद 6 आरोपी गिरफ्तार दोनों फैक्ट्रियां सील

ग्वालियर क्राइम ब्रांच लगातार मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाई कर रही हैं इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया के नेतृत्व में देर रात मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के खिलाफ सर्चिंग की गई मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने हजीरा और पुरानी छावनी इलाके में दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की जिसमें हजारों लीटर अवैध शराब , खाली बोतल , ढक्कन और रैपर बरामद किए हैं इसके साथ ही पुलिस ने दोनों जगह से आधा दर्जन आरोपियों को अवैध शराब का काम करते हुए पकड़ा है फिलहाल पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार कर रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है और दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह इस शराब के अवैध कारोबार को कब से संचालित कर रहे हैं साथ ही इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं इसका पता लगाया जा रहा हैं………….

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *