ग्वालियर के ENT विशेषज्ञ सीनियर डॉ एएस भल्ला को नईदिल्ली लाजपत नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और तिहाड़ जेल भेजा

ग्वालियर के नाक कान गला विशेषज्ञ सीनियर डॉक्टर एएस भल्ला को देहली पब्लिक स्कूल सोसायटी के फंड में गड़बड़ी के एक मामले में नईदिल्ली लाजपत नगर में जमानत आवेदन खारिज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। जहां से डॉक्टर भल्ला को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शनिवार को सुनवाई थी, लेकिन डॉक्टर अपना पक्ष ठीक से नहीं रख सके और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। डॉ. एएस भल्ला शहर के जाने माने डॉक्टर हैं और वह अल्प संख्यक आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। ग्वालियर में (DPS) के संचालक से जुड़े रहे हैं। राजीव गांधी एजुकेशनल सोसाइटी, जो देहली पब्लिक स्कूल ग्वालियर की मूल संस्था है। इस सोसायटी द्वारा डॉ एएस भल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात अपराधिक मामला नई दिल्ली के लाजपत नगर में 05 अप्रैल 2019 को दर्ज कराया था। डॉ. एएस भल्ला को सोसाइटी के हितों के खिलाफ उनके अवैध कार्यों के कारण 4 नवंबर 2019 को सोसायटी से भी हटा दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, साकेत जिला न्यायालय, नई दिल्ली बुलाया था। यहां डॉ. भल्ला ने जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए जज ने उनके जमानत के आवेदन को खारिज कर दिया। जिसके बाद दिल्ली के लाजपत नगर थाना पुलिस ने जमानत आवेदन खारिज होने के बाद डॉ. एएस भल्ला को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *