पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी सुरक्षा में हुई चूक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ग्वालियर में आज बीजेपी ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी सुरक्षा में हुई चूक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के बैनर तले बीजेपी ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने बैठकर धरना दिया। जिसमें सांसद विवेक शेजवलकर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ बीजेपी के कई नेता शामिल हुए है।दोपहर एक बजे से 3 बजे तक चला ये धरना फूलबाग रोड़ पर मौजूद भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बाहर था। लेकिन इस दौरान जमकर कोविड के नियमों का उलघंन किया गया है। बीजेपी के धरने में 500 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद थे,वही फूलबाग से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक मानव श्रंखला बनाए जाने के चलते ही सड़क पर लम्बा जाम भी लग गया। सांसद विवेक शेजवलकर के साथ ही प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट,मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है की कांग्रेस की चन्नी सरकार ने जान बूझकर पीएम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके कारण देशभर में बीजेपी धरना प्रदर्शन कर रही है। वही कोविड नियमो को ताक पर रखने के सवालों पर दोनों ही बचते हुए नजर आए।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *