मुरैना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भूरा नाई की ग्वालियर शीतला माता मंदिर दर्शन करने से पहले ही गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

ग्वालियर में मुरैना जिले के पोरसा निवासी हिस्ट्रीशीटर भूरा नाई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर भूरा नाई के ऊपर 2 दर्जन के करीब संगीन आपराधिक मामले दर्द है । भूरा नाई ग्वालियर के शीतला माता मंदिर दर्शन करने जा रहा था दरअसल हमेशा की तरह भूरा नाई मुरैना से ग्वालियर के लिए शीतला माता मंदिर दर्शन करने के लिए निकला मुरैना जिले को पार करते हुए जैसे ही वह ग्वालियर जिले में दाखिल हुआ वैसे ही ग्वालियर के झांसी रोड स्थित पिपरौली गांव के पास सुनसान इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाश भूरा नाई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि भूरा के साथ उसके साथी भी मौजूद थे जो भूरा के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे लेकिन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने भूरा को घेर लिया और उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए भूरा को मौत के घाट उतार दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को निगरानी में लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश भूरा नाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *