हुंडी के नाम पर 70 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी परिवार सहित फरार पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश की शुरू

हुंडी के नाम पर व्यापारियों से करोड़ों ठगी करने वाला आरोपी शहर छोड़ कर फरार हो गया पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है मामला ग्वालियर की कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया है कुछ व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से शिकायत की थी कि हुंडी का कारोबार करने वाला आशीष गुप्ता उनके कई व्यापारी साथियों से 70 करोड़ की ठगी करके परिवार सहित गायब हो गया है पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश थाना प्रभारी को दिए जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि युवक आशीष गुप्ता घर से परिवार सहित गायब है जब पुलिस ने उसके ठिकानों पर पता लगाया तो आरोपी आशीष गुप्ता का कहीं पता नहीं चला जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि आशीष गुप्ता व्यापारियों का करोड़ों रुपया लेकर परिवार सहित फरार हो गया है कोतवाली थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आशीष गुप्ता सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है वही व्यापारियों का कहना है कि आशीष गुप्ता 100 करोड से अधिक की ठगी कर कर फरार हुआ है जिसमें सैकड़ों व्यापारियों का पैसा लगा हुआ था व्यापारियों को गुमराह करने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज और फर्जी मोहर भी बनवाई थी फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशीष गुप्ता, पिता नत्थू लाल गुप्ता , पत्नी अंकिता गुप्ता, मुनीम गणेश कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *