पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से लगाई निजात की गुहार नहीं दे इच्छा मृत्यु की अनुमति

ग्वालियर में पुलिस के सामने मिया बीबी का अनोखा झगड़ा सामने आया है, मंगलवार की जनसुनवाई में एक युवक ने अपनी बीबी की प्रताड़ना से निजात दिलाने या इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन शिकायत कर्ता को दिया है।ग्वालियर के कुमारों का मोहल्ला में रहने वाले धर्मेंद्र पाल ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को एक शिकायती आवेदन दिया है, धर्मेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी बीबी ने उनका जीना हराम कर दिया है। साल 2016 में उसकी शादी विनय नगर निवासी अनिता से शादी हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी सास ससुर प्रताड़ित करने लगे थे। साल 2018 में पत्नी और ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा था और दहेज़ एक्ट में पुलिस के हवाले कर दिया था, इसके बाद भी उसने अपनी बेटियों की खातिर चुप रहा और समझौता करके पत्नी को घर ले गया, लेकिन पत्नी ने उसे प्रताड़ित करना बन्द नही किया, उसने उपज भांजी की शादी के लिए रुपया जोड़ा था, लेकिन पत्नी अब जॉइंट एकाउंट से रुपए निकालने नही दे रही है। धर्मेंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी उससे कपड़े धुलवाती है, उसे भरपेट खाना तक नही देती है। लिहाज़ा उसे पत्नी की प्रताड़ना से निजात दिलाए या इच्छा मृत्यु की अनुमति दें। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में क्षेत्रीय पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *