नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं, जहाँ व्हाईट हाउस पैनल ने मायरा गार्डन में सुंदरकांड पाठ और प्रीतिभोज के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला पारस जैन (व्हाइट हाउस) और डॉ. प्रवीण अग्रवाल (निर्दलीय) के बीच सीधा दिख रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के दौरान व्हाईट हाउस पैनल द्वारा मायरा गार्डन (साइंस कॉलेज के सामने) में एक विशाल सुंदरकांड पाठ और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रम में व्हाइट हाउस पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पारस जैन सहित कई सदस्य और व्यापारी भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जिसके लिए 17 जुलाई को मतदान होना तय हुआ है। चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई है, जिसमें शहर के लगभग 3,450 व्यापारी अपने नए नेतृत्व का चुनाव करेंगे। इसी चुनावी सिलसिले में व्हाइट हाउस पैनल के आधिकारिक अध्यक्ष पद प्रत्याशी पारस जैन (मित्तल) ने अपनी ताकत दिखाने और व्यापारियों से संपर्क साधने के लिए मायरा बैंक्वेट हॉल में एक भव्य सुंदरकांड पाठ और भोजन प्रसादी (दावत) का आयोजन किया। पारस जैन ने व्यापारियों को एकजुट करने के लिए इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का सहारा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे भारी संख्या में व्यापारी और पैनल समर्थक बेहद उत्साहित नजर आए। पारस जैन का कहना है कि उनकी कोर कमेटी के 80 वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से उन्हें टिकट मिला है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

