ग्वालियर में बुजुर्ग ऑटो चालक की ईमानदारी देखने को मिली जहां लाखों रुपए कीमत का कीमती सोने चांदी से भरा बैग उन्होंने पुलिस के माध्यम से बैग के मालिक को लौटाया जिसके बाद बैग मालिक के चेहरे पर खुशी देखने को मिली दरअसल मुरार बड़ागांव खुरैरी निवासी देवेंद्र पवैया अपने परिवार के साथ नरवर के लिए ऑटो में सवार होकर निकले और झांसी रोड इलाके में बने बस स्टैंड पर वह उतर गए कुछ समय बाद ही उनको याद आया कि वह जो सामान घर से लेकर आए थे उसमें से एक सोने चांदी से भरा कीमती बैग कम नजर आ रहा है इसके बाद वह दोबारा अपने घर तक पहुंचे लेकिन उनको वह कीमती बैग नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बताया की जिस ऑटो से वह आए थे उसी ऑटो में उनका सोने चांदी से भार कीमती बैग रह गया हैं पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया जिस ऑटो से बैग मालिक बस स्टैंड तक पहुंचे थे उसे ऑटो के CCTV में दिखाने के बाद ऑटो के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक से संपर्क किया और कीमती बैग की जानकारी मांगी ईमानदार बुजुर्ग ऑटो चालक राजू गिरी ने ऑटो में बैग होना बताया और झांसी रोड थाने पहुँच कर सोने चांदी से भरा कीमती बैग पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद कीमती बैग पुलिस ने बैग मालिक के सुपूर्त कर ऑटो चालक की ईमानदारी के लिए ऑटो चालक राजू गिरी को प्रोत्साहित किया
ग्वालियर में बुजुर्ग ऑटो चालक की ईमानदारी से लाखों रुपए कीमती का सोने चांदी से भरा बैग मिला पुलिस ने ऑटो चालक को प्रोत्साहित किया
