चंबल पेयजल प्रोजेक्ट में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने पर जोर सांसद ने नगर निगम आयुक्त के साथ किया मौके का निरीक्षण

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की दीर्घकालिक पेयजल जरूरतों को पूरा करने वाले महत्वाकांक्षी चंबल पेयजल प्रोजेक्ट को गति देने के लिए ग्वालियर सांसद ने नगर निगम आयुक्त के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने पर जोर दिया। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुरेना स्थिति पांचवीं बटालियन के सामने सर्विस रोड पर निर्माणाधीन डक्ट, आसन नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, सांक नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, पाइप निर्माण के लिए जरेरुआ स्थित फैक्ट्री तथा झांसी बाईपास के पास पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि चंबल का पानी जल्द से जल्द ग्वालियर तक पहुंचाना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।साथ ही तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकारन हो।सांसद ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश दिए निर्धारित समयावाधि में पूरा करने के प्रयास किए जाएं । उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट ग्वालियर के लिए दीर्घकालिक समाधान है और इसके पूरा होने पर शहर को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *