मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कृषि उपज मंडी कार्यालय समिति द्वारा किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर बताया गया है कि ई-मंडी योजना अंतर्गत कृषकों को कृषि मंडी में उन्हें अपनी उपज विक्रय के लिए अपने साथ एक महत्वपूर्ण दस्तावेज एंव दूरभाष उपकरण लाना अनिवार्य होगा जिससे कृषि उपज मंडी एवं उपमंडी में किसानों को होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा दरअसल ग्वालियर जिले की कृषि उपज मंडी कार्यालय समिति द्वारा किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि किसानों को कृषि उपज मंडी एवं उपमंडी परिसर में आने से पहले परेशानी से बचने के लिए किसानों को आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लेकर आना अनिवार्य होगा जिससे कृषि उपज मंडी एवं उपमंडी में विक्रय करते समय होने वाली अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और किसान आसानी से कृषि उपज मंडी में विक्रय कर पाएंगे
जिला कृषि उपज मंडी कार्यालय समिति की किसानों के लिए एडवाइजरी। परेशानी से बचने के लिए कृषकों को कृषि उपज मंडी परिसर में विक्रय करने से पहले लाना होगा आधार कार्ड और मोबाईल फोन
