प्रदेश में पहली बार किसी जिला चिकित्सालय में “TKA” का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया

मध्य प्रदेश में पहली बार किसी जिले के जिला अस्पताल में TKA का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया यह सफलता ग्वालियर जिले के मुरार जिला अस्पताल में संभव हो सकी जहाँ 73 वर्षीय मरीज का टोटल नी रिप्लेसमेंट (Total Knee Arthroplasty – TKA) ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया गया टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी एक उन्नत सर्जरी है, जिसमें घुटने के खराब हो चुके जोड़ को कृत्रिम ( इम्प्लांट)से बदला जाता है। यह सर्जरी विशेष रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस या गंभीर जोड़ दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। इससे मरीज को दर्द से राहत मिलती है, चलने-फिरने की क्षमता में सुधार होता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय मुरार के लिए गोरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। आपको बता दे की भिंड जिले के मेहगांव निवासी बंशीलाल का घुटना खराब हो गया था जिसके ईलाज के लिए बंशीलाल ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार पहुँचा और चिकित्सकों से परामर्श किया चिकित्सकों ने घुटना देख मरीज बंशीलाल को ऑपरेशन की सलाह दी मरीज बंशीलाल ने चिकित्सकों की सलाह पर ऑपरेशन के लिए भर्ती हो गया और चिकित्सकों की एक टीम ने कुछ घंटों के अंदर मरीज बंशीलाल के घुटने का टोटल नी रिप्लेसमेंट (Total Knee Arthroplasty – TKA) सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दिया यह सर्जरी डॉ. यश शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल ग्वालियर द्वारा सफलतापूर्वक की गई, जिसमें वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन गोस्वामी का विशेष मार्गदर्शन रहा

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *