matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर जिले के साताऊ के जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक तेंदुआ झाड़ियों में घायल हालत में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर वन विभाग ने ग्वालियर चिड़ियाघर के एक्सपर्ट टीम को बुलाकर रेस्क्यू कराया। देर शाम तेंदुए को ग्वालियर के चिड़ियाघर लाया गया। तेंदुआ एक ट्रैप में फंसा हुआ था। साताऊ के जंगल में शनिवार सुबह कुछ लोगों ने एक तेंदुए को झाड़ियों के पास ट्रैप में उलझा हुआ देखा। लोगों ने इसकी खबर वन विभाग के अमले को दी। वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। यह तेंदुआ ट्रैप में फंसा हुआ था, जिसके चलते वह झाड़ियों में उलझ कर घायल भी हो गया था। वन अमले ने ग्वालियर चिड़ियाघर प्रबंधन को खबर दी। खबर मिलते ही ग्वालियर से एक्सपर्ट की टीम साताऊ के जंगल में पहुंची जहां करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक्सपर्ट की टीम ने तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में डाला। देर शाम ग्वालियर चिड़ियाघर लाकर डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया तेंदुए के शरीर में कुछ जगह चोट भी थे, वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को किसी शिकारी ने जाल में फंसाया था। वहीं चिड़ियाघर प्रबंधन अब इस तेंदुए का इलाज करने के साथ उसकी सेहत की देखभाल करेगा और स्वस्थ होने के बाद इसे फिर से जंगल में छोड़ देगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial