matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के आरक्षक की सतर्कता के चलते चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आने लगा जिसकी जान बचाई गई और बाद में सकुशल रवाना किया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। झांसी की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर जैसे ही खड़ी हुई वैसे ही यात्री गाड़ी से उतरकर प्लेटफार्म पर खाने का सामान लेने उत्तरा कुछ देर बाद ट्रेन चल पड़ी यात्री जैसे ही चलती ट्रेन में चढ़ना चाहा वैसे ही उसका पैर फिसल गया जिससे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आने लगा जैसे ही वहां खड़े आरपीएफ के आरक्षक पारूल यादव ने देखा कि एक यात्री गिरने वाला है वैसे ही उसने जान पर खेलकर उस यात्री की जान बचाई और ट्रेन रुकने के बाद सकुशल यात्री को आगे की यात्रा के लिए ट्रेन में बैठाया गया जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरक्षक पारुल यादव को अपराध के रोकथाम के लिए ड्यूटी में बिना वर्दी के तैनात किया गया था आरक्षक पारुल यादव ने यात्री को नई जिंदगी दी है। आरक्षक पारूल यादव द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए जान पर खेलकर यात्री का हाथ पकड़ कर खींच कर उसकी जान बचाई और अपनी बहादूरी का परिचय दिया हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial