देह व्यापार का आखिर जिम्मेदार कौन पड़ाव थाने की मिलीभगत से चल रहे पाठक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

देह व्यापार का आखिर जिम्मेदार कौन पड़ाव थाने से चंद कदम की दूरी से पड़ाव थाने की मिलीभगत से गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने पर्दाफाश किया है देह व्यापार में लिप्त चार महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है वही गेस्ट हाउस और देह व्यापार का संचालन करने वाला शख्स पुलिस गिरफ्त से फरार हैं दरअसल काफी लंबे समय से ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर बने पाठक गेस्ट हाउस पर देह व्यापार का बड़े पैमाने में व्यापार किया जा रहा है स्थानीय पड़ाव थाना पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए मुखबिर से मिली जानकारी के बात क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई और गेस्ट हाउस में ग्राहक बनकर क्राइम ब्रांच का आरक्षक भेजा गया साक्ष्य के लिए आरक्षक को एक नोट दिया गया जिसमें उन्होंने सीक्रेट नंबर लिखा था जैसे ही आरक्षक ग्राहक बनकर गेस्ट हाउस पहुंचा वहां बैठे मैनेजर से उसने बातचीत की मैनेजर ने आरक्षक को मोबाइल में महिलाओं के फोटो दिखाएं उसके बाद उससे पैसे लेकर महिला को बुलाया जैसे ही महिला आई वैसे ही क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पर छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया है और गेस्ट हाउस से 4 महिला एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही संचालक मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने 4 महिला 1 युवक को गिरफ्तार कर देह व्यापार एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने जा रहे हैं लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इस देह व्यापार के पीछे असली जिम्मेदार कौन है पड़ाव थाने से चंद कदम की दूरी पर यह देह व्यापार फल फूल रहे थे आखिर वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक क्यों नहीं जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाई की है

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *