पीडब्ल्यूडी रिटायर्ड वाहन चालक की शिकायत पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के दो अधिकारियों को किया निलंबित आदेश किया जारी

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड वाहन चालक की शिकायत पर ग्वालियर कलेक्टर ने दो अधिकारी पीडब्ल्यूडी पेंशन शाखा के अकाउंटेंट और स्थापना लिपिक के निलंबित के आदेश दिए हैं दरअसल ग्वालियर के पीडब्ल्यूडी में 2020 तक वाहन चालक सुरेंद्र सिंह परमार कार्यरत थे 2020 सितंबर में वह सेवानिवृत्त हो गए जिसके बाद 2020 से वह लगातार पीडब्ल्यूडी के पेंशन शाखा के चक्कर लगा रहे हैं पेंशन शाखा में पदस्थ अकाउंटेंट प्रदीप शुक्ला और स्थापना लिपिक अजय सक्सेना रिटायर्ड वाहन चालक सुरेन्द्र का भत्तों का भुगतान नहीं कर रहे थे और कार्य में लापरवाही कर रहे थे जिसकी शिकायत कई बार रिटायर्ड वाहन चालक सुरेंद्र ने पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे परेशान हो कर आज सुरेंद्र सिंह परमार कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से शिकायत कर गुहार लगाई कि उन्हें उनके अधिकार का भत्ता शुल्क दिया जाए जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से PWD में पदस्थ दोनों अधिकारी अकाउंटेंट प्रदीप शुक्ला और स्थापना लिपिक अजय सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित के आदेश दे दिए और रिटायर्ड वाहन चालक को आश्वासन दिया कि उनके अधिकार का भत्ता शुल्क उन्हें जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *