महिला कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे के पक्ष में कई महिला कांग्रेसी नेत्रियों ने भी समर्थन में इस्तीफा दिया

ग्वालियर में महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में इस्तीफो की झड़ी लग गयी है, रुचि गुप्ता के समर्थन में जिला महिला कॉंग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष रचना कुशवाह,जिला महामंत्री वर्षा कुशवाह,ब्लॉक अध्यक्ष रानू कुशवाह के साथ अन्य चार ब्लॉकों की ब्लॉक अध्यक्ष,2 वार्ड अध्यक्षो ने भी इस्तीफे दे दिए है। लिहाजा इस्तीफे देने वालो में 5 ब्लॉक अध्यक्ष,2 वार्ड अध्यक्ष,एक जिला उपाध्यक्ष,एक जिला महामंत्री अभी तक सामने आ गए है। इस्तीफा देने वालो का कहना है कि अब प्रदेश भर में इस्तीफों का दौर शुरू होने वाला है,कॉंग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नही हो रहा है। पार्टी प्रोटोकॉल का कोई पालन नही कर रहा है।जिसके चलते यह इस्तीफे दिए गए है।आने वाले दिनों में प्रदेश की कई महिला जिला कोंग्रेस की अध्यक्ष भी इस्तीफा देनी वाली है। यह दौर अब लगातार जारी रहेगा,आपको यह भी बता दे कि मध्यप्रदेश महिला कोंग्रेस कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी जम कर इस्तीफे दिए जा रहे है। जिसके स्क्रीन शॉट्स भी वायरल किये जा रहै है। गौरतलब है कि कल जिला कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था जिसमें इस बात का भी जिक्र किया गया था कि वह उन्हें बताएं कि उन्होंने जो नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, पर यह नहीं बताया कि आखिर लड़ना किससे है। पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है और प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं करता है। ऐसे में अब प्रदेश भर में महिला कांग्रेस कमेटी के अंदर हलचल तेज हो गई है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *