ARI से निलंबन बहाली के एवज में न.प.परिषद में पदस्थ स्थापना शाखा प्रभारी को ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की शिवपुरी जिले में ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) से निलंबन बहाली के एवज में नगर पालिका परिषद शिवपुरी में पदस्थ स्थापना शाखा प्रभारी को ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है गिरफ्त में आए शाखा प्रभारी से लोकायुक्त पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है दरअसल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पदस्थ ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया कुछ समय पहले विभागीय कर्म के चलते निलंबित हो गए थे हरिवल्लभ चंदौरिया ने निलंबन बहाली के लिए अपना पक्ष रखा लेकिन ARI की निलंबन से बहाली नहीं हो सकी जिसके बाद नगर पालिका परिषद में पदस्थ स्थापना शाखा प्रभारी भगवान लाल करोसिया ने ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया से निलंबन बहाली के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया ने मध्य प्रदेश लोकायुक्त की ग्वालियर इकाई से की ग्वालियर लोकायुक्त इकाई ने सत्यापन के लिए पहले 20 हजार रुपए लेकर ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया को भेजा जो रकम स्थापना शाखा प्रभारी भगवान लाल करोसिया ने ले लिए और बचे 40 हजार रुपए घर लेकर आने को कहे शिकायत सत्यापित होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया की ओर से शिकायत लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिश्वत ट्रैप करने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद आज लोकायुक्त की टीम ग्वालियर से शिवपुरी फरियादी के साथ पहुंची और फरियादी ARI ( सहायक राजस्व निरीक्षक ) हरिवल्लभ चंदौरिया ने जैसे ही स्थापना शाखा प्रभारी भगवान लाल को बची हुई 40 हजार की रकम दी वैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रंगे हाथों नगर पालिका परिषद के स्थापना शाखा प्रभारी भगवान लाल को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्त में आए नगर पालिका परिषद में पदस्थ स्थापना शाखा प्रभारी भगवान लाल करोसिया आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाई कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है रिश्वत लेते ट्रैप करने वाली टीम में निरीक्षक बलराम राजावत,(प्रभारीटीम) ,निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा , निरीक्षक उपेंद्र दुबे प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा,जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक ,राजीव तिवारी ,अंकेश शर्मा,रवि सिंह विशेष रूप से शामिल रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *