matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर में पीएचडी की छात्रा को 165 रुपये का हेयर शैम्पू ऑनलाइन साइट को वापस करना 65 हजार रुपये का पड़ा, आप सुनकर हैरान हो रहे होंगे,लेकिन हकीकत यही है,छात्रा ने जानमानी ऑनलाइन साइट एमेजन से शैम्पू खरीदा था,जिसे रिटर्न करने पर वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गयी।मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है,जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है। दरअसल ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्विद्यालय से PHD फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रुति सोनी ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साईड (Amazon) से 165 रुपये कीमत के शैंपू की खरीदी की थी लेकिन जब प्रोडक्ट समझ नहीं आया तो छात्रा ने उसे वापस करने के लिए Google सर्च इंजन का उपयोग कर कम्पनी का कस्टमर केयर नंबर तलाशा,और Google पर मिले कस्टमर केयर नंबर के जरिये जब छात्रा ने कॉल किया तो सामने कोई कस्टमर केयर नही बल्कि ऑनलाइन ठग जालसाज से पाला पड़ गया,ठग ने छात्रा को अपने मकड़जाल में फंसा कर बातों ही बातों में छात्रा से एक एनी डेस्क नाम का एप डाउनलोड कराया,जिसके जरिए छात्रा के बैंक खाते से तीन बार मे 65 हजार 777 रुपये की ठगी कर ली गयी,छात्रा ने जब अपना सेविंग एकाउंट चेक किया तब इस बात का खुलासा हुआ,छात्रा ने जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को आपबीती सुनाई,एसएसपी ने छात्रा की शिकायत पर साइबर की टीम को कार्यवाई के निर्देश दिए और छात्रा को आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द ठगी का खुलासा किया जाएगा,इस पूरे ऑनलाइन ठगी के खेल में सबसे चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि अब सर्च इंजन पर वास्तविक कस्टमर केयर के नही बल्कि सायबर ठगों के नम्बर डिस्प्ले हो रहे है,जिसके चलते लोग ज्यादा ठगी का शिकार हो रहे है,सायबर की टीम इस सबंध में भी जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial