matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर में सहकारिता विभाग में सेल्समैन के तौर पर नियुक्त हुए युवक ने सहकारी संस्था के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भितरवार से जन सुनवाई में पहुंचे सेल्समैन ने आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक उसे चार्ज देने की एवज में रुपए या महिला को पेश करने की मांग कर रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रशासन ने सहकारिता उपायुक्त को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्वालियर के खोर गांव में रहने वाले आदिवासी युवक केदार सिंह ने बताया कि साल 2020 में उसका चयन सहकारिता विभाग में सेल्समैन के पद के लिए हुआ था, मार्च 2021 में जिला आपूर्ति विभाग ने उसे चिटोली सोसाइटी में तैनाती का आदेश जारी किया था। केदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि चिटोली सोसाइटी के प्रबंधक मनोज शर्मा और प्रशासक विकास माटे ने उसे चार्ज नही दिया। जब उसने चार्ज न मिलने की शिकायत की तो, मनोज और विकास ने उससे रुपयों या औरत पेश करने की मांग की। केदार के मुताबिक उसने रुपए देने में असमर्थता जाहिर की साथ ही महिला की सप्लाय करने से इंकार कर दिया तो उसे चार्ज नही दिया गया। अफसरों से शिकायत की तो शाखा प्रबंधक मनोज और प्रशासक विकास माटे ने केदार को बिना स्टॉक रजिस्टर को मिलाए ही काम करने को कहा। लेकिन केदार ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए विधिवत चार्ज देने की बात कही, लेकिन सालभर बाद भी उसे चार्ज नही दिया गया है। केदार ने सोसायटी में बड़े भ्रष्टाचार का भी आरोप भी लगाया है।केदार आदिवासी ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन दिया। ADM एचबी शर्मा ने केदार की शिकायत को गंभीरता से सुना, इसके बाद इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए पत्र सहकारिता विभाग के उपायुक्त को भेज दिया है। ADM एचबी शर्मा का कहना है कि केदार ने शाखा प्रबंधक और प्रशासक पर सालभर से चार्ज नही देने की शिकायत की है, मामले में आयुक्त को जांचकर कार्रवाई के लिए आवेदन भेजा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial