सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे किया वृक्षारोपण और चुनाव पर पत्रकारों से की चर्चा

ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाने के लिए पेड़ लगाना है। सबसे अपील करता हूं, जितनी ऑक्सीन लेते हैं उतना इंतज़ाम हम करें। आप भी अपने जन्मदिन, बच्चों परिजनों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और स्मृति दिवस।पर पेड़ लगाए। साथ ही चुनाव पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की भाजपा विकास जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है, भारत में PM नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ है, शहरों और गांव के विकास के लिए अद्भुत योजनाएं बनी है। केंद्र और राज्य की योजनाएं हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम स्थानीय निकाय करते हैं, इसलिए नगर सरकार अच्छी बनना चाहिए। भाजपा के मेयर पार्षद और अध्यक्ष बनते हैं तो बेहतर ढंग से विकास के काम होंगे, जनता के कल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हम सफल होंगे, मुझे विश्वाश है इन मुद्दों जनता प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *