matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्‍वालियर पुलिस द्वारा लुटेरों व चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर सूचना प्राप्‍त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र के 06 नंबर चौराहे के पास हुई चैन लूट की बारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को बड़ागांव पुल के पास देखा गया है। मुखबिर के बताइए सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्‍दीक कर कार्यवाई करने के आदेश दिए मुखबिर के बताये स्‍थान बड़ागांव पुल के नीचे पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीम को बड़ागांव हाई-वे पर मुरैना की ओर से एक सफेद रंग की मोटर सायकिल आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे युवकों ने पुलिस टीम को देख कर मोटर सायकिल से भागने का प्रयास किया। जिन्‍हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये युवकों से पूछताछ करने पर उन्‍होने बताया कि उन्‍होने बीते मंगलवार 12 जुलाई को मुरार थाना क्षेत्र के 06 नंबर चौराहे के पास सुबह कुत्ते के साथ टहल रहे एक युवक से सोने की चैन लूटी थी, इसके साथ ही उन्‍होने थाना गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित इंद्रमणी नगर रोड़ पर एक व्‍यक्ति से 45 हजार रूपये कीमत की सोने की चैन लूटना भी स्‍वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा लूटी गयी दोनों चैनों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्‍होने बताया कि 06 नंबर चौराहे से लूटी गई सोने की चैन उनके घर पर रखी हुई है तथा इंद्रमणी नगर से लूटी गई चैन हम जूए में हार गये है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लूटेरों की निशादेही पर लूटी गई एक सोने की चैन को उसके घर से बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा लुटेरों के पास से 01 सोने की चैन व सफेद अपाचे मोटर सायकिल को जप्‍त किया गया। पुलिस द्वारा थाना मुरार एवं गोला का मंदिर क्षेत्र में हुई लूट की बारदातों का खुलासा करते हुए लुटेरों को थाना मुरार में गिरफ्तार किया और जिले में हुई अन्‍य चैन स्‍नेचिंग की वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये लुटेरों से अन्‍य लूट की बारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial