भिंड जिले की डकैती का ग्वालियर पुलिस ने किया खुलासा

ग्वालियर पुलिस ने भिंड जिले में हुई डकैती का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तीनों बदमाश के पास से एक पिस्टल एक कट्टा दो जिंदा कारतूस और एक छुरी भी बरामद की गई है दरअसल ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली थी की मेला ग्राउंड झूले सेक्टर में कुछ युवक संदिग्ध नजर आ रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुखबिर के बताएं सूचना पर तस्दीक करने के लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और गोले का मंदिर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा पुलिस को देख कर तीनों युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 बोर की पिस्टल एक 315 बोर का कट्टा दो जिंदा कारतूस एक छुरी बरामद की गई जब उनसे पूछताछ की गई तो तीनों बदमाशों बताया ने कि उन्होंने हाल ही में 5 जून को भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जहां से उन्होंने सोने चांदी के जेवर एक मोबाइल और नगदी रूपए भी लूटे थे फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन लाख का माल बरामद कर लिया है पकड़े गए बदमाशों ने यह भी बताया है उनके दो और साथी जो डकैती की घटना में शामिल थे वह अभी फरार हैं उन पर कई जघन्य अपराध भी दर्ज हैं वहीं पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि वह ग्वालियर में किस घटना को अंजाम देने आए थे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *