बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। नीतीश की पार्टी जदयू ने एनडीए से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए हैं। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार राबड़ी देवी के घर पहुंचे। यहां से नीतीश के साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेस के भक्त चरण दास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां हुई बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया।
अब नीतीश आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन, उनकी इस सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और जीतन राम माझी की पार्टी हम भी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे


