ग्वालियर में एक होटल में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है मौके से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवती को हिरासत में लेकर होटल में मैनेजर के पद पर पदस्थ नेपाली युवती और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर होटल संचालित करने वाले संचालक की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में होटल स्मार्ट हवेली इन में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम घटित कर संबंधित थाना विश्वविद्यालय पुलिस सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर के बताएं स्थान पर पुलिस टीम पहुंची और छापामार कार्रवाई करते हुए होटल स्मार्ट हवेली इन में छापा मारा होटल के अंदर पुलिस को आधा दर्जन युवती और दो अगल अगल कमरों में युवक आपत्तिजनक हालत में युवतियों के साथ मिले होटल के अंदर जब छानबीन की गई तो भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की मौके से पुलिस ने होटल में मैनेजर के रूप में कार्यरत नेपाल की एक युवती को भी हिरासत में लिया होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी पुलिस को देखकर होटल की छत के रास्ते भाग निकले मौके पर मिली मैनेजर ने पूछताछ में पुलिस को बताया की यह होटल दीपक शर्मा का हैं जो अभी कहीं बाहर हैं फिलहाल पुलिस ने होटल से बरामद युवतियों के बयान पर होटल संचालक होटल महिला मैनेजर दो ग्राहक सहित 4 लोगों पर अनेतिक दह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मौके से दो ग्राहक होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर होटल संचालक की तलाश शुरू कर दी हैं
