पुलिस और बदमाशों ने बीच मुठभेड़ क्राइम ब्रांच पुलिस का आरक्षक और एक ईनामी बदमाश घायल

ग्वालियर में पुलिस और इंटरस्टेट ईनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पहले बदमाश ने पुलिस के एक आरक्षक पर फायर किया जिससे क्राइम ब्रांच पुलिस का आरक्षक घायल हो गया और बदमाश मौके से भाग निलके पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों की लोकेशन कैंसर पहाड़िया पर मिली और और दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच फिर मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में बदमाश पर फायर किए तो एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। बदमाश का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं मुठभेड़ में घायल आरक्षक और बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर ग्वालियर, दतिया, उज्जैन, राजस्थान और अन्य जिलों में लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं।वही पुलिस पकड़े गए बदमाश को इलाज कराने के साथ पूछताछ में जुट गई है। दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को आज सुबह 4 बजे सूचना मिली की लूट और डकैती का इंटरस्टेट आरोपी टेकनपुर के रास्ते फूलबाग चौराहे पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अपनी बहन को देखने आने वाला है। तभी क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश को पकड़ने के लिए फूलबाग चौराहे पर पहुंची जहां बाइक सवार बदमाश को घेरा तो उसने उन पर गोली चला दी एक गोली आरक्षक जेनेंद्र के हाथ और पेट में लगी जिससे वह घायल हो गया और बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कैंसर पहाड़ी की तरफ भाग निकला। तभी साथी पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना कर आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने बदमाश को पकड़ने के लिए डबरा, कंपू, पड़ाव और क्राइम ब्रांच थाना पुलिस की टीम बनाकर बदमाश को पकड़ने के निर्देश दिए बदमाशों की कैंसर पहाड़िया पर लोकेशन ट्रेस हुई और घेराबंदी की। पुलिस ने जब बदमाश को कैंसर पहाड़ी पर घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फिर से फायरिंग कर दी। बदमाश की तरफ से फायरिंग होने पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। ताबड़तोड़ पुलिस की फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया लेकिन इस दौरान बदमाश का दूसरा साथी उदयवीर बाइक लेकर भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि वहां इंटरस्टेट ईनामी बदमाश कौशल गुर्जर निवासी पारसेन का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने घायल हालत में तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश से एक कट्टा बरामद हुआ है और बदमाश पर कई लूट डकैती जैसे संघीन मामले दर्ज हैं। बदमाश ने राजस्थान के अजमेर, उज्जैन के नागदा, दतिया, ग्वालियर और अन्य जिलों में लूट और डकैती जैसी वारदात को अंजाम दिया है और अजमेर और नागदा पुलिस ने बदमाश कौशल पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जबकि पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश से उसके गैंग के साथियों और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुट गई है।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *