casibom matbet giriş matbet casibom giriş jojobet jojobet giriş

ग्वालियर में लगातार हो रही बारिश के चलते पुराने मकान का छज्जा गिरने से चचेरे भाई बहन की दबने से मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुँची और शव को निगरानी में लिया दरअसल जिले में लगातार बारिश का दौर जारी हैं जिसके चलते ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गैंडेवाली सड़क स्थित बकरा मंडी में एक मकान का छज्जा गिर गया जिससे मकान में रहने वाले गुर्जर परिवार के चचेरे भाई बहन रितेश गुर्जर और राधा गुर्जर की छज्जे से नीचे दबने से मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली परिजनों ने प्रशासन को बताया की रितेश मवेसियों के लिए चारा लेने गया था और चारा लेकर घर पर पहुँचा और बारिश के कारण छज्जे के नीचे गाड़ी लगा कर खड़ा हो गया वही राधा रितेश के बच्चे को खिला कर घर छोड़ने आई थी वह भी बारिश के कारण भाई के साथ ही छज्जे के नीचे खड़ी हो गई कुछ देर बाद ही मकान के छत का छज्जा भरभार कर गिर गया जिससे छज्जे के नीचे खड़े दोनों चचेरे भाई बहन दब गए परिजन और आसपास के रहने वाले दोनों को लेकर अस्पताल पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुँचे प्रशासन ने दोनों के पोस्टमार्टम की बात कहीं पर परिजनों ने दोनों के पोस्ट मार्टम से इनकार कर दिया वही प्रशासन दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial