ग्वालियर जिले में अब 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थतियो के अनुरूप ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में ‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अवकाश घोषित था। अब ग्वालियर जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 31 मार्च को हुए अवकाश को निरस्त करते हुए 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किया हैं
ग्वालियर जिले में 31 मार्च की जगह 30 मार्च को रहेगा महावीर जयंती का अवकाश ग्वालियर कलेक्टर ने आदेश किया जारी
