ग्वालियर शहर को स्वच्छ व साफ रखने के लिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर ग्वालियर नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाई की जा रही है। इसी के तहत नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। आज स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 39 ढोली बुआ का पुल पर कमल डेयरी पर गंदगी फैलाने पर 500 रुपये, हरि मोहन शिव हरे जनरल स्टोर पर गंदगी फैलाने पर 500 रुपये, जय बाबा नाश्ता वाले पर रेड स्पॉट पर 250 रुपये, वार्ड 38 में शंकर साहू गन्ने जूस वाले पर गंदगी फैलाने पर 500 रुपये, रिंकू आइसक्रीम वाले पर 1000 रुपये एवं वार्ड क्रमांक 54 हजार बिस्तर अस्पताल रोड पर संतोष दुबे पर गंदगी फैलाने पर 250 रुपये, मदन शर्मा परे रेड स्पॉट पर 250 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा वार्ड 60 ब्लू लॉटस कॉलोनी में गौरव सिंह द्वारा सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालने पर 5000 रूपये का जुर्माना वसूला गया
