बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली बसों की परिवहन विभाग ने जाँच की लिए विशेष मुहिम जारी बीमा व फिटनेस ठीक न पाए जाने पर लगाया अर्थदण्ड

मध्य प्रदेश में नई शिक्षा सत्र के आरंभ से ही ग्वालियर जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली बसों की जांच के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इस कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बसों का चैकिंग अभियान चलाया । अभियान के दौरान 5 बसों सहित एक स्कूल वैन का बीमा एवं फिटनेस नहीं होने पर 26500 रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसों को रोककर उनकी फिटनेस और अन्य दस्तावेज चैक किए। साथ ही बसों की कंडिशन को देखा, इसके साथ ही बस के अंदर आपातकाल की स्थिति में उपयोग में लाए जाने वाले अग्निशमन यंत्र आदि को चैक किया गया। वाहनों के कागज चैक किए गए, जिसमें 4 बसों का बीमा नहीं मिला, जबकि एक बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। इन सभी बसों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इसके साथ ही एक स्कूल वैन चालक के पास दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 1500 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *