matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

देश के गृह मंत्री अमित शाह बस्ती पहुंच गए है। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। शाह और योगी जिले में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया व शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मैं 2016 में यहां आया था। यहां पर बूथ सम्मेलन था और कहा था कि एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर दीजिए। हम उत्तर प्रदेश के अंदर परिवर्तन करेंगे। मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूं कि आपने तीन सौ से ज्यादा सीटे देकर भाजपा की सरकार बनाई। आज यूपी के अंदर अनेक प्रकार के परिवर्तन एक साथ दिखाई देने लगा।

उन्होंने कहा कि एक ओर 200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है दूसरी ओर बस्ती के हर युवा को जोड़ने वाला खेल महाकुंभ प्रिय सांसद हरीश द्विवेदी को लेकर आगे बढ़े। शाह ने आगे कहा कि चुनाव सिर पर है, योगी जी मुख्यमंत्री बनने का बाद माफियाओं के सफाया हो गया।  यूपी में बाहुबली पुलिस को देखकर सिर झुकाकर निकलते हैं। सीएम योगी ने यूपी दंगामुक्त प्रदेश दिया।

सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हर तरह से यूपी में विकास हो रहा है। 75 साल की आजादी में जो काम नहीं हुआ। वह मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री कृषि 2 करोड़ 98 हजार किसानों को 36 हजार करोड़ दिए। सीएम योगी ने पूर्वांचल के लिए खजाना खोल दिया है। पीएम मोदी देश को बहुत आगे लेकर गए हैं। इस बार फिर उन्हें विजयी बनाइए। उन्हें देश को बहुत आगे ले जाना है।

कहा कि पीएम मोदी ने भारत का खजाना यूपी और पूर्वांचल के लिए खोल दिया है। हर योजना में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। सौभाग्य योजना में यूपी नंबर के पर है। गैस सिलिंडर बांटने में यूपी एक नंबर पर है। पीएम आवास पाने में यूपी नंबर एक पर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देश भारत बना है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है, आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। इस बार के चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली विजय चाहिए।

तीसरी बार बस्ती आए हैं अमित शाह
सांसद खेल महाकुंभ तीसरा मौका होगा, जब अमित शाह बस्ती आए हैं। इससे पूर्व जुलाई 2016 में गोरक्ष क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वह आए थे। उस समय भी कार्यक्रम शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में हुआ था। इसके बाद प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान 2017 में वह महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कलवारी स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने आए थे।

गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होगी कड़ी सुरक्षा
सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एपीएन पीजी कालेज स्थित हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके लिए गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से फोर्स बुलाई गई है। साथ ही पीएसी, सीआरपीएफ और विशेष कमांडो मुस्तैद रहेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial