matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में शनिवार दोपहर आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर, उनकी पत्नी-बेटे समेत कई जवान शहीद हो गए। हमले में अब तक कमांडिंग ऑफिसर समेत कुल पांच जवानों के शहीद होने की खबर है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।

केंद्रीय  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस कायराना हमले की निंदा की है।

बताया गया है कि हमले में कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं। सीएम बीरेन सिंह ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा, “46 असम राइफल्स के काफिले पर हुए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इसमें सुरक्षाबल के जवानों के साथ कमांडिंग अफसर और उनके परिवार की भी जान गई। राज्य के सुरक्षाबल और पैरा मिलिट्री इन आतंकियों को खोजने के काम में जुटे हैं। हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial