matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर में अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने मिल रही है इसी कड़ी में ग्वालियर की थाटीपुर थाना पुलिस ने 1 शातिर हथियार तस्कर को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खरगोन जिले से हथियारों को लाकर शहर में तस्करी करता था। दरअसल ग्वालियर की थाटीपुर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति वारदात की नियत से घूम रहा है उसके पास कुछ हथियार भी है सूचना की तस्दीक करते हुए थाटीपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर उस स्थान पर दबिश दी, और मौके से संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 32 बोर के दो पिस्टल और पांच कट्टे के साथ 315 बोर के तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम केशव उर्फ रिंकू जाटव बताया है वह मूलत भिंड जिले के गोरमी विजयापुरा का रहने वाला है। साथ ही पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि तस्कर अवैध हत्यारों को खरगोन जिले से लेकर आता था और शहर में खपाया करता था। वह एक पिस्टल को ₹8000 में लेकर आता था जिसे ₹22000 में बेचता था वही कट्टे को ₹4000 में लेकर आता था और ₹6000 में बेचता था। पुलिस तस्कर के अन्य संपर्क सूत्रों की पड़ताल के आधार पर इस पूरे रैकेट को पकड़ने में जुट गई है फिलहाल पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


 

 

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial