matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर पुलिस ने गिरवाई थाना इलाके में हुई चौकीदार के अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में ही सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है हत्या के पीछे की वजह चोरी करना बताई गई है।दरअसल कल सुबह गिरवाई इलाके में समर्सिबल की फैक्ट्री में वहां के चौकीदार मानिक चंद जैन का शव खून से लथपथ फैक्ट्री में मिला था, आरोपी अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर गए थे जिससे इस हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि फैक्ट्री में पूर्व में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था, यह दोनों कर्मचारी चोरी की नियत से फैक्ट्री में घुसे थे चूंकि चौकीदार जाग गया था और वह इन दोनों आरोपियों को पहचानता था यही कारण है कि इन दोनों आरोपियों के द्वारा चौकीदार की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी बरामद कर लिया है, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है ताकि इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial