नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन रविवार को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद भारत सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ संभाग आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद रहे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ग्वालियर दुर्ग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्राणायाम, पद्मासन, मकरासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि देश के गौरवशाली और तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में मनाया जा रहा है। योग केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि जीवन जीने का एक साधन है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि योग से केवल एक फायदा नहीं होता, बल्कि यह शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करता है। जीवन को बेहतर तरीके से जीने और सफलता हासिल करने के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” हर व्यक्ति की इच्छा होती है और इसे योग के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर कलेक्टर रुचिता चौहान ने कहा कि वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत बड़े स्तर पर हुई थी और आज 2026 में यह विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग का अर्थ ही जोड़ना है, जो समाज में अच्छी सोच और सकारात्मक विचारों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को छोटे या बड़े रूप में जरूर शामिल करना चाहिए|ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित इस आयोजन में शहर की विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों ने योगासन और प्राणायाम के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

