नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MPCCI) के चुनाव को लेकर ग्वालियर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया 27 और 28 जून को होगी, जबकि मुख्य मतदान और मतगणना 17 जुलाई को निर्धारित है। अध्यक्ष पद के लिए व्हाइट हाउस पैनल से पारस जैन और निर्दलीय के रूप में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चिलचिलाती धूप में भी प्रत्याशी सुबह से देर रात (करीब 16-17 घंटे) तक घर-घर जाकर और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों से संपर्क साध रहे हैं। व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि अपने वादों और विजन को लेकर सदस्यों के बीच जा रहे हैं, ताकि 3450 से अधिक मतदाता व्यापारियों को अपने पक्ष में किया जा सके। व्हाइट हाउस पैनल और क्रिएटिव हाउस के बीच चुनावी जंग में डॉ. प्रवीण अग्रवाल के निर्दलीय खड़े होने और क्रिएटिव हाउस का उन्हें परोक्ष समर्थन मिलने की चर्चाओं ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

