नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में रुपये लेकर ड्रग लाइसेंस बनाए जाने के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद शासन ने दतिया जिले के ड्रग इंस्पेक्टर उमेश रामचंदानी के पास से ग्वालियर का अतिरिक्त चार्ज हटा दिया। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं और ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी मिल गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बता दें कि फार्मासिस्ट के 28 हजार-इंस्पेक्टर की रिश्वत 27 हजार शीर्षक से ड्रग लाइसेंस को लेकर चल रहे सेटअप का पर्दाफाश हुआ था। पर्दाफाश में मनोज मंगनानी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर उमेश रामचंदानी से पूरी सेटिंग है और फार्मासिस्ट के खर्च सहित 61 हजार रुपये का खर्च आएगा। मनोज मंगनानी ने कहा कि आवेदन करना है, यह भी बताया और जल्द काम करवाने की गारंटी भी ली। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग में हड़कंप मच गया और भोपाल तक मामला पहुंचा। इसके बाद विभाग ने दतिया के ड्रग इंस्पेक्टर उमेश रामचंदानी से ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार छीन लिया। ड्रग इंस्पेक्टर उमेश रामचंदानी की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे| पिछले कुछ माह से निरीक्षण से लेकर सैंपलिंग की कार्रवाई भी नहीं हो रही थी और काम ठप जैसा पड़ा था। लाइसेंसिंग अथारिटी ड्रग इंस्पेक्टर रामचंदानी के पास थी और यहां आवेदन के लिए लोग आते थे तो लौट जाते थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

