मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रशासन द्वारा लगाए गए पुस्तक मेले में स्टेशनरी और स्कूल संचालक की मनमानी के चलते प्रशासन ने शिक्षा विभाग की ओर से दोनों के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज कराया है आपको बता दे की पुस्तक मेले में एक अभिभावक ने शिकायत की थी की आर्दश स्टेशनरी स्टोर द्वारा विकय की गई उपरोक्त पुस्तकें एवं स्टेशनरी में एमआरपी मुद्रित नहीं है एवं प्रकाशक का नाम भी मुद्रित नहीं हैं अभिभावक की शिकायत पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा कंगारू किडस स्कूल का औचक निरीक्षण कर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके चलते धनराज सेवानी संचालक आदर्श स्टेशनरी स्टोर दर्पण कालोनी ग्वालियर एवं कंगारू किडस स्कूल सिटी सेन्टर के डारेक्टर श्री उदित गायकवाड के विरूद्ध भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 223 के तहत गोले का मन्दिर थाने में शिक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने मामला दर्ज कराया गया है। कुछ अभिभावकों द्वारा आदर्श स्टेशनरी स्टोर ग्वालियर एवं अन्य बुक्स वेण्डर के विरूद्ध शिकायतें की गई कि कुछ पुस्तकों पर अंकित एम.आर.पी. के ऊपर स्टीकर लगाकर अधिक मूल्य अंकित कर पुस्तकों का विक्रय किया जा रहा हैं। इस संबंध में पुस्तक विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि उपरोक्त मूल्य का निर्धारण प्रकाशकों द्वारा ही किया गया हैं। विक्रेताओं द्वारा नहीं किया गया हैं। इस संबंध में सभी पुस्तक विक्रेताओं द्वारा इस आशय का प्रमाणीकरण प्रस्तुत किया गया है कि आज दिनांक से एमआरपी के ऊपर स्टीकर लगाकर अंकित मूल्य वाली पुस्तकों का विक्रय किसी भी विक्रेता द्वारा नहीं किया जावेगा एवं ऐसी सभी पुस्तकें प्रकाशकों को वापिस कर, नई पुस्तकें प्राप्त कर सही मूल्य पर विक्रय की जावेगी फिलहाल गोले का मंदिर थाना पुलिस ने शिक्षा विभाग की शिकायत पर संबंधित बुक विक्रेता और स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जांच कर आदर्श स्टेशनरी एवं कंगारू किड्स स्कूल के संचालक पर कराई एफआईआर दर्ज
