कोरोना के चलते दो साल बाद बना कृषि विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर का सातवा दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कृषि मंत्री कमल पटेल, उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह मौजूद रहे। इस दौरान 1 मई 2019 से 30 अप्रैल 2021 के बीच उपाधि पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई। पिछली साल कोरोना की वजह से दीक्षांत समारोह आयोजित नही किया गया था। लेकिन इस बार इस समारोह में स्नातक के 600, स्नातकोत्तर के 374 और पीएचडी के 33 छात्र छात्राओं सहित कुल 1007 छात्र छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। उपाधि प्राप्त छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और अब लोग परंपरागत खेती छोड़ कर आधुनिक खेती की तरफ रुख कर रहे हैं ऐसे में किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी आप जैसे युवा लोगों पर ही है वही महामाहिम राज्यपाल ने कहा कि किसानों को मजबूत करने की जिम्मेदारी शिक्षित युवाओं पर है।आप अपने माता पिता,और पड़ोसी किसान भाइयों को आज की नई तकनीकियों से रूबरू कराये,क्योंकि यह जिम्मेदारी आप शिक्षित युवाओं की है। किसानों की आय में मजबूत करने सरकार हर प्रयास कर रही है लेकिन जब तक आप आगे नही आएंगे तब तक आपकी शिक्षा का सही सरोकार नही हो पायेगा।राज्यपाल ने यह भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आप लोग जब फील्ड में पहुंचेंगे तो अपनी पूरी क्षमताओं का उपयोग देश के विकास के लिए करेंगे।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *