ग्वालियर के गाँधी प्राणी उद्यान में मीरा के तीसरी बार 3 बच्चों को जन्म दिया हैं जिससे चिड़िया घर के साथ ग्वालियर जिले में खुशी की लहर सामने आई हैं मादा मीरा और तीनों बच्चे स्वस्थ है जिन्हें एक महीने प्रबंधन की निगरानी में रखा जाएगा दरअसल ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में बाघिन जमुना से 2014 में जन्मी सफेद बाघिन मीरा ने 3 बार फिर 3 शावकों को जन्म दिया हैं जिससे चिड़ियाघर के साथ-साथ पूरे ग्वालियर जिले में खुशी की लहर सामने आई है बाघिन मीरा ने अब तक तीन बार में कुल आठ शावकों को जन्म दे चुकी है और अब तक गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में कुल 10 टाइगर्स का जन्म हो चुका हैं जिनमें 4 सफेद और 6 रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं। इनमें 4 नर, 3 मादा और 3 शावक ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान को मिल चुके हैं आज मीरा से जन्में तीनों शावक और मादा मीरा पूरी तरह स्वस्थ हैं और एक माह तक आइसोलेशन में गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर प्रबंधन की निगरानी में रहेंगे फिलहाल मादा मीरा को हल्का आहार दिया जाएगा और विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी ताकि मादा और शावक सभी स्वस्थ रह सके
