भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश प्रदेश जिला और नगर में अपना 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मान रही है मध्य प्रदेश के कई जिलों में भाजपा के नेताओं ने आज स्थापना दिवस के साथ भारतीय जनता पार्टी का नवीन पार्टी कार्यालय का भी भूमि पूजन किया दरअसल भारतीय जनता पार्टी का आज 47 वां स्थापना दिवस पूरे देश प्रदेश के साथ जिलों में धूमधाम से मनाया जा रहा है मध्य प्रदेश में लगभग एक दर्जन से अधिक नवीन जिला एवं संभागीय पार्टी कार्यालयों का एक साथ भूमि पूजन किया गया ग्वालियर में भी ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय के पीछे अलापुर स्थित एक बीघा जमीन में नवीन पार्टी कार्यालय तैयार किया जाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़कर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वर्चुअल अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की इसके साथ ही मंच पर केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी इन कार्यालयों को तैयार करने का उद्देश्य संगठन को अपना निजी और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करना है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना हैं की आज बहुत ऐतिहासिक दिवस है भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय का भूमि पूजन हुआ है यह कार्यालय भारत के निर्माण में और ग्वालियर के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का योगदान सुनिश्चित करेगा सभी कार्यकर्ताओं को बहुत सारी बधाइयां
भारतीय जनता पार्टी ने मनाया धूमधाम से भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस प्रदेश में कई जिलों में किया नवीन कार्यालय का भूमि पूजन
