ग्वालियर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे 6 हथियार बंद बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया हैं बदमाशों की मदद करने वाले दो बदमाश मौके पर नहीं मिले जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं और गिरफ्त में आए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी हैं दरअसल पुरानी छावनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित कंजर के डेरा के सामने जंगल में कुछ हथियार बंद बदमाश बैठे हुए हैं और जलालपुर में किसी के घर पर डकैती की योजना बना रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर मौके से 6 बदमाशों को हिरासत में लिया पुलिस ने बदमाशों की जामा तलाशी की तो सभी 6 बदमाशों के पास से 3 कट्टे, 5 जिंदा कारतूस और दो धारदार हथियार बरामद किए पुलिस गिरफ्त में आए टीटू लोधी, कौशल उपाध्याय , अयान मोहम्मद , सचिन तोमर , अंशुल त्यागी और आमिर खान सभी बदमाशों ने पुलिस को बताया की उन्हें अर्टिका सवार अर्पित यादव और रहमान खान यहाँ छोड़कर गए हैं और आज रात जलालपुर निवासी पप्पू चौहान के घर डकैती डालने की योजना थी फिलहाल पुलिस ने मौके से गिरफ्त में आए सभी 6 बदमाश और 2 फरार बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं MPDPK एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 6 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तारी के साथ हथियार जब्त कर गिरफ्त में आए बदमाशों से पूछताछ कर फरार दो बदमाशों की तलाश शुरु कर दी हैं
डकैती की योजना बना रहें 6 हथियार बंद बदमाशों को पुलिस ने किया हथियार सहित गिरफ्तार दो फरार बदमाशों की तलाश की शुरू
